Last modified on 30 मई 2012, at 12:43

देवता हँस रहे हैं / प्रमोद कुमार शर्मा

आशिष पुरोहित (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 12:43, 30 मई 2012 का अवतरण ('{{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=प्रमोद कुमार शर्मा |संग्रह=कोसों द...' के साथ नया पन्ना बनाया)

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)


देवता हँस रहे हैं
हँसते हैं वे अज्ञात भाषा में
सोचकर मैंने-
प्रवेश किया उस अज्ञात घाटी में
जहाँ से फूट रहा था-
उनकी हँसी का प्रकाश।
भय के घोड़े थे
बड़े-बड़े रंगीन
वहां मेरे लिए
जिन पर सवार हो कर
गुजर जाना था मुझे
चमकती हँसी के पलाशों को छूते
क्या देख रहा हूँ मैं
देवता-
या उत्पन्न करने वाले
रंगीन घोड़े !