Last modified on 16 जून 2012, at 12:57

महानगरीय कवि / अरविन्द श्रीवास्तव

अनिल जनविजय (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 12:57, 16 जून 2012 का अवतरण ('{{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=अरविन्द श्रीवास्तव |संग्रह=राजधा...' के साथ नया पन्ना बनाया)

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)

गाँव-क़स्बे और जनपद का कोई कवि
महानगरीय कवि के दर्शन करने को
लम्बी-यात्रा तय करता है
स्वांतः सुख-सा महसूसता है
धन्य पाता है स्वयं को

जबकि
महानगरीय कवि
गाँव-क़स्बे और जनपद
पहुँचने के एवज़ में
चाहता है टानना
मोटी रक़में
गर्म-शाल !