Last modified on 19 जुलाई 2012, at 22:49

कल की निशि / अज्ञेय

Dkspoet (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 22:49, 19 जुलाई 2012 का अवतरण ('{{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=अज्ञेय |संग्रह=इत्यलम् / अज्ञेय }} {{...' के साथ नया पन्ना बनाया)

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)

मिथ, कल मिथ्या :
कल की निशि घनसार तमिस्रा और अकेली होगी-
स्मृति की सूखी स्रजा रुआँसी एक सहेली होगी।
चरम द्वन्द्व, आत्मा नि:सम्बल, अरि गोपित, मायावी-
प्यार? प्यार! अस्तित्व मात्र अनबूझ पहेली होगी!

दिल्ली-शिलङ् (रेल में), 8 जनवरी, 1945