Last modified on 19 जुलाई 2012, at 22:52

प्रतीक्षा / अज्ञेय

Dkspoet (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 22:52, 19 जुलाई 2012 का अवतरण ('{{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=अज्ञेय |संग्रह=इत्यलम् / अज्ञेय }} {{...' के साथ नया पन्ना बनाया)

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)

नया ऊगा चाँद बारस का,
लजीली चाँदनी लम्बी,
थकी सँकरी सूखती दीर्घा :

चाँदनी में धूल-धवला बिछी लम्बी राह।
तीन लम्बे ताल, जिन के पार के लम्बे कुहासे को
चीरती, ज्यों वेदना का तीर, लम्बी टटीरी की आह।
उमड़ती लम्बी शिखा-सी, यती-सी धूनी रमाये

जागती है युगावधि से सँची लम्बी चाह-
और जाने कौन-सी निव्र्यास दूरी लीलने दौड़ी
स्वयं मेरी निज लम्बी छाँह!

शिलङ्, 1945