Last modified on 27 जुलाई 2012, at 12:33

कविताएँ (2) / धर्मेन्द्र चतुर्वेदी

आशिष पुरोहित (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 12:33, 27 जुलाई 2012 का अवतरण ('{{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=धर्मेन्द्र चतुर्वेदी |संग्रह= }} {{KK...' के साथ नया पन्ना बनाया)

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)


चौबीस घंटे ,
सातों दिन ,
बारहों मास ,
और सम्पूर्ण ज़िन्दगी |

ज़िन्दगी के किसी एक पल को जीने में
उसने ली थी कविताओं की मदद,
इसीलिये वह नहीं निकल सकता सारी ज़िन्दगी भर
कविताओं के जाल से |

कविताएँ हैं एक तिलिस्मी जाल |