Last modified on 30 जुलाई 2012, at 17:51

रूप-केकी / अज्ञेय

Dkspoet (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 17:51, 30 जुलाई 2012 का अवतरण ('{{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=अज्ञेय |संग्रह=अरी ओ करुणा प्रभाम...' के साथ नया पन्ना बनाया)

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)

     रूप-केकी नाचते हैं,
     सार-घन! बरसो।
     बहुत विस्मृत, बहुत सूना
     है गगन जिस को नहीं

     उन की पुकारें भर सकेंगी,
     बहुत है गरिमा धरा की
     नहीं उस के कर्ष-बल से आत्म-विभोर भी
     उन की उड़ान उबर सकेगी।

     तुम्हीं अपनी दामिनी मायाविनी की
     लेखनी अमरत्वदायिनी से
     उन्हें परसो।
     सार-घन! बरसो।

     रूप-केकी नाचते हैं,
     सार-घन! बरसो।

क्योतो-ओसाका (रेल में), 16 दिसम्बर, 1957