Last modified on 2 अगस्त 2012, at 21:56

विदा! विदा! / अज्ञेय

Dkspoet (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 21:56, 2 अगस्त 2012 का अवतरण ('{{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=अज्ञेय |संग्रह=चिन्ता / अज्ञेय }} {{KKC...' के साथ नया पन्ना बनाया)

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)

 विदा! विदा! इस विकल विश्व से विदा ले चुका!
अपने इस अतिव्यस्त जगत से जुदा हो चुका!
देख रहा हूँ मुड़-मुड़ कर-यह मोह नहीं है-
नहीं हृदय की विकल निबलता फूट रही है!
सोच रहा हूँ कल जिस को खोजते स्वयं खो जाना है-
उस निर्वेद, अतीन्द्रिय जग में क्या-क्या मुझे भुलाना है!

दिल्ली जेल, 8 नवम्बर, 1932