Last modified on 3 अगस्त 2012, at 12:40

काँटे / शम्भु बादल

अनिल जनविजय (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 12:40, 3 अगस्त 2012 का अवतरण

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)

कंकड़-पत्थर
हम साफ़ कर रहे हैं
रास्तों पर कालीन
बिछा रहे हैं
घबराओ नहीं
जनता को लुभा लेंगे
छोटे व्यवसाय
सरकारी उद्योग
लोक-कल्याणकारी रूप
समाप्त करेंगे
कच्चा माल बेचेंगे
अपना सब कुछ बेचेंगे
सस्ते में ही बेचेंगे
तुम्हें सारी सुविधाएँ देंगे

अन्दर काफ़ी रस है
आओ हमारे बाबा !
आओ हमारे दादा !

आफ़ द रिकार्ड :
एक विनती है
एक आरजू है
ऐ बाघ !
कुछ गुप्त-राशि

फ़ण्ड में चुपके से
ज़रूर दे देना