Last modified on 6 अगस्त 2012, at 15:51

घास-फूस धैर्य का / अज्ञेय

Dkspoet (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 15:51, 6 अगस्त 2012 का अवतरण

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)

दृश्यों के अंतराल में
          जीवन बिला गया
संशय के दंश से
          साहस तिलमिला गया
     प्यार पर हारा नहीं
     अमल विनय से
     घास-फूल धैर्य का
          चुपके खिला गया!

इलाहाबाद, 23 फरवरी, 1950