Last modified on 8 अगस्त 2012, at 17:17

बार-बार अथ से / अज्ञेय

Dkspoet (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 17:17, 8 अगस्त 2012 का अवतरण ('{{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=अज्ञेय |संग्रह=इन्द्र-धनु रौंदे ह...' के साथ नया पन्ना बनाया)

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)

आँखें देखेंगी तो आकृति अन्धकार में सोयी
कान सुनेंगे लय नि:स्वप्न में खोयी।

याद करेगा मन तो स्तम्भित चिन्तन का पल
आत्मा पकड़ेगी तो निराकार का आँचल।

बार-बार अथ से ही यह पूरा होगा जीवन
सब कुछ दे कर ही तो कह पाऊँगा : ओ धन!
ओ धन, ओ मेरे धन!

डार्टिंगटन हॉल, टॉटनेस, 18 अगस्त, 1955