Last modified on 8 अगस्त 2012, at 17:37

पुरुष और नारी / अज्ञेय

Dkspoet (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 17:37, 8 अगस्त 2012 का अवतरण ('{{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=अज्ञेय |संग्रह=इन्द्र-धनु रौंदे ह...' के साथ नया पन्ना बनाया)

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)

सूरज ने खींच लकीर लाल नभ का उर चीर दिया।
पुरुष उठा, पीछे न देख मुड़ चला गया!
यों नारी का जो रजनी है; धरती है, वधुका है, माता है,
प्यार हर बार छला गया।

नयी दिल्ली, अप्रैल, 1956