Last modified on 9 अगस्त 2012, at 11:35

न दो प्यार / अज्ञेय

Dkspoet (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 11:35, 9 अगस्त 2012 का अवतरण ('{{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=अज्ञेय |संग्रह=अरी ओ करुणा प्रभाम...' के साथ नया पन्ना बनाया)

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)

न दो प्यार खोलो न द्वार
     तुम कोई इस अन्धी दिवार में :
     पा लूँगा दरार मैं कोई। हो न सकूँगा पार-
     न हो : मैं बीज उसी में डालूँगा : वह फूटेगा : डार-डार

     से उस की झूमेगा फल-भार।
     नहीं तो और कौन है द्वार
     -या प्यार?

अल्मोड़ा, 5 जून, 1958