Last modified on 9 अगस्त 2012, at 15:24

छिलके / अज्ञेय

Dkspoet (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 15:24, 9 अगस्त 2012 का अवतरण ('{{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=अज्ञेय |संग्रह=सागर-मुद्रा / अज्ञ...' के साथ नया पन्ना बनाया)

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)

 
 छिलके के भीतर छिलके के
भीतर छिलका।
क्रम अविच्छिन्न।
तो क्या?
यह कैसे है सिद्ध

कि भीतरतम है, होगा ही,
बाहर से भिन्न?
मैं अनन्य एकाएक
जैसे प्यार।

नयी दिल्ली, नवम्बर, 1968