Last modified on 9 अगस्त 2012, at 15:33

अभागे, गा! / अज्ञेय

Dkspoet (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 15:33, 9 अगस्त 2012 का अवतरण ('{{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=अज्ञेय |संग्रह=सागर-मुद्रा / अज्ञ...' के साथ नया पन्ना बनाया)

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)

 
मरता है?
जिस का पता नहीं
उस से डरता है?
-गा! जीता है?

आस-पास सब कुछ इतना भरा-पुरा है
और बीच में तू रीता है?
-गा!
दुःख से स्वर टूटता है?

छन्द सधता नहीं,
धीरज छूटता है?
-गा!
याकि सुख से ही बोलती बन्द है?
रोम सिहरे हैं, मन निःस्पन्द है?
-फिर भी गा!
अभागे, गा!

बर्कले (कैलिफ़ोर्निया), 10 फरवरी, 1969