Last modified on 9 अगस्त 2012, at 15:35

पाठभेद / अज्ञेय

Dkspoet (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 15:35, 9 अगस्त 2012 का अवतरण ('{{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=अज्ञेय |संग्रह=सागर-मुद्रा / अज्ञ...' के साथ नया पन्ना बनाया)

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)

 
एक जगत् रूपायित प्रत्यक्ष
एक कल्पना सम्भाव्य।
एक दुनिया सतत मुखर
एक एकान्त निःस्वर

एक अविराम गति, उमंग
एक अचल, निस्तरंग।
दो पाठ एक ही काव्य।

बर्कले (कैलिफ़ोर्निया), फ़रवरी, 1969