Last modified on 9 अगस्त 2012, at 15:48

कौन-सी लाचारी / अज्ञेय

Dkspoet (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 15:48, 9 अगस्त 2012 का अवतरण ('{{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=अज्ञेय |संग्रह=सागर-मुद्रा / अज्ञ...' के साथ नया पन्ना बनाया)

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)

 
 कौन-सी लाचारी से नाल पर,
खिली यह कली
फूलदान में-
मूल से कटी हुई?

वही क्या हम में नहीं हैं
जो काल के डंठल पर,
खिल रहे हैं
अनादि कूल से कटे?

बर्कले (कैलिफ़ोर्निया), मई, 1969