Last modified on 9 अगस्त 2012, at 16:16

समाधि-लेख / अज्ञेय

Dkspoet (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 16:16, 9 अगस्त 2012 का अवतरण ('{{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=अज्ञेय |संग्रह=सागर-मुद्रा / अज्ञ...' के साथ नया पन्ना बनाया)

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)

 
मैं बहुत ऊपर उठा था, पर गिरा।
नीचे अन्धकार है-बहुत गहरा
पर बन्धु! बढ़ चुके तो बढ़ जाओ, रुको मत :
मेरे पास-या लोक में ही-कोई अधिक नहीं ठहरा!

अक्टूबर, 1969