Last modified on 10 अगस्त 2012, at 11:48

वन-मिथक / अज्ञेय

Dkspoet (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 11:48, 10 अगस्त 2012 का अवतरण ('{{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=अज्ञेय |संग्रह=महावृक्ष के नीचे / ...' के साथ नया पन्ना बनाया)

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)

 महावन में बिखरे हैं जाति-धन पुराण।
सीमा-शिखरों के गढ़ उन्हें मढ़ते रहे हैं
ऐश्वर्य से और अभी पेड़ हैं
स्वयं ध्वस्त गौरव-अस्त।
फिर भी, फिर भी
नगर-घिरी वन-सीमा के ऊपर
मँडराते रहते हैं
आदिम प्राण...

मई, 1976