Last modified on 10 अगस्त 2012, at 11:55

नन्दा / अज्ञेय

Dkspoet (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 11:55, 10 अगस्त 2012 का अवतरण ('{{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=अज्ञेय |संग्रह=महावृक्ष के नीचे / ...' के साथ नया पन्ना बनाया)

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)

शरद की धुन्ध बढ़ आयी है
गलियारों में
उजले पाँवड़े पसारती।
चीड़ की पत्तियाँ।
तमिया गयी हैं
छोरों पर-
(बस, आग की फुनगी-सी पीतिमा कोरों पर)-
डालें मुड़-मुड़ कर
ऊपर को जाती-सी
हवा के झोंके साथ
मंडल बनाती-सी
चीड़ : दीप-लक्ष्मी
निर्जन में नन्दा की
आरती उतारती!