Last modified on 10 अगस्त 2012, at 11:58

धावे / अज्ञेय

Dkspoet (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 11:58, 10 अगस्त 2012 का अवतरण ('{{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=अज्ञेय |संग्रह=महावृक्ष के नीचे / ...' के साथ नया पन्ना बनाया)

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)

पहाड़ी की ढाल पर लाल फूला है
बुरूँस, ललकारता;
हर पगडंडी के किनारे कली खिली है
अनार की; और यहाँ
अपने ही आँगन में
अनजान मुस्करा रही है यह कांचनार।
दिल तो दिया-दिलाया एक ही विधाता ने :
धावे मगर उस पर बोले हज़ार!