Last modified on 10 अगस्त 2012, at 12:01

क्या करोगे / अज्ञेय

Dkspoet (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 12:01, 10 अगस्त 2012 का अवतरण ('{{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=अज्ञेय |संग्रह=महावृक्ष के नीचे / ...' के साथ नया पन्ना बनाया)

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)

खोली को तो, चलो
सोने से मढ़ लो,
पर सुअर तो सुअर रहेगा-
उस का क्या करोगे?
या फिर उसे भी मार के
उस की (सोने की) प्रतिमा गढ़ लो :
सजा-सँवार के
बिठा दो अन्दर।
खोली? अरे, कन्दरा, गुफा-मन्दर!
पाँव पूजो औतार के!