Last modified on 10 अगस्त 2012, at 15:20

हम जिये / अज्ञेय

Dkspoet (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 15:20, 10 अगस्त 2012 का अवतरण ('{{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=अज्ञेय |संग्रह=नदी की बाँक पर छाय...' के साथ नया पन्ना बनाया)

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)

लौटे तो लौट चले
पाँव-पाँव, मन को यहीं
इसी देहरी पर छोड़ चले
जीवन भर उड़ा किये
ले सपना-‘वह अपना है’,
उसी की छाँव तले
उस को ही सौंप दिये
पांख आज।
तड़पे।
फिर कौंध-सी में
जाना, यह लाज
भी उसी से है-
यह भी उसी को दी।
रह गयी चौंध एक
जिस में सब सिमट गया!
वही बस साथ लिये,
हार दाँव,
हम जैसा भी
जिये जिये!

नयी दिल्ली, 6 अप्रैल, 1980