Last modified on 10 अगस्त 2012, at 16:03

भाषा पहचान / अज्ञेय

Dkspoet (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 16:03, 10 अगस्त 2012 का अवतरण ('{{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=अज्ञेय |संग्रह=नदी की बाँक पर छाय...' के साथ नया पन्ना बनाया)

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)

एक भिखारी ने
दूसरे भिखारी को सूचना दी :
उस द्वार जाओ, वहाँ भिक्षा ज़रूर मिलेगी।
बड़े काम की चीज़ है भाषा : उस के सहारे
एक से दूसरे तक जानकारी पहुँचाई जा सकती है।
वह सामाजिक उपकरण है।
पर नहीं। उस से भी बड़ी बात है यह
कि भाषा है तो एक भिखारी जानता है कि वह दूसरे से जुड़ा है
क्यों कि वह उस जानकारी को
साझा करने की स्थिति में है।
वह मानवीय उपलब्धि है।
हम सभी भिखारी हैं।
भाषा की शक्ति यह नहीं कि उस के सहारे
सम्प्रेषण होता है :
शक्ति इसमें है कि उस के सहारे
पहचान का यह सम्बन्ध बनता है जिस में
सम्प्रेषण सार्थक होता है।