Last modified on 10 अगस्त 2012, at 16:22

उमस / अज्ञेय

Dkspoet (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 16:22, 10 अगस्त 2012 का अवतरण ('{{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=अज्ञेय |संग्रह=नदी की बाँक पर छाय...' के साथ नया पन्ना बनाया)

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)

 रात उजलायी,
अँधेरे से कँटीले हो
सभी आकार उग आये।
सिहर कर पंछी पुकारे।
इधर लेकिन अबोली चुप
तुम्हारी व्यथा में मेरी व्यथा डूबी।

नयी दिल्ली, 19 जून, 1980