Last modified on 10 अगस्त 2012, at 16:43

जहाँ सुख है / अज्ञेय

Dkspoet (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 16:43, 10 अगस्त 2012 का अवतरण ('{{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=अज्ञेय |संग्रह=ऐसा कोई घर आपने दे...' के साथ नया पन्ना बनाया)

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)

जहाँ सुख है
वहीं हम चटक कर
टूट जाते हैं बारम्बार
जहाँ दुख है
वहाँ पर एक सुलगन
पिघला कर हमें
फिर जोड़ देती है।