Last modified on 10 अगस्त 2012, at 16:59

आँख को आँख / अज्ञेय

Dkspoet (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 16:59, 10 अगस्त 2012 का अवतरण ('{{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=अज्ञेय |संग्रह=ऐसा कोई घर आपने दे...' के साथ नया पन्ना बनाया)

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)

ओ हँसते हुए फूल!
इधर तो देख
फूल की आँख तुझे देखती रही अनझिप
तेरी आँखों में अब
समा जाने दे उसे
ओस की बूँदों से घुली हैं उसकी आँखें
अरे, आँखों से ही तो दीप्ति पाता है प्रकाश
जिसमें रूप लेती है दुनिया!
आँख से मिलने दो आँख
आँख को आँख
देखने दो!