Last modified on 10 अगस्त 2012, at 16:59

लेडा का हंस / अज्ञेय

Dkspoet (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 16:59, 10 अगस्त 2012 का अवतरण ('{{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=अज्ञेय |संग्रह=ऐसा कोई घर आपने दे...' के साथ नया पन्ना बनाया)

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)

ले लो फूल टटका
देव-खग 4की चोंच से :
अब भले झुलस
मुरझा जाए
थरथराती छातियों के बीच
दे दो समुद अपना आपअतिथि तेजोपुंज में हो जाए
अन्तर्धान। हर आनन्द
चिता की लकड़ियाँ भी
स्वयं काँधे बाँध लाता है
इसी से वह मृत्यु से भी
मुक्त निज अस्तित्व पाता है
बनाता है एकान्त निज पहचान।