Last modified on 11 अगस्त 2012, at 15:14

नशे में सपना / अज्ञेय

Dkspoet (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 15:14, 11 अगस्त 2012 का अवतरण ('{{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=अज्ञेय |संग्रह=सागर-मुद्रा / अज्ञ...' के साथ नया पन्ना बनाया)

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)

 
नशे में सपना देखता मैं
सपने में देखता हूँ
नशे में सपना देखनेवाले को
सपने में देखता हुआ
नशे में डगमग सागर की उमड़न।

इतने गहरे नशों में
इतने गहरे सपनों में
इतने गहरे नशे में।
सागर इतना गहरा, विराट्।
देखने वाला मैं इतना छिछला, अकिंचन।

इतना बहुत नशा इतने बहुत सपने
इतना बहुत सागर इतना कम मैं।

नयी दिल्ली, मार्च, 1967