Last modified on 7 दिसम्बर 2012, at 21:00

अन्दर ही अन्दर / संगीता गुप्ता

आशिष पुरोहित (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 21:00, 7 दिसम्बर 2012 का अवतरण ('{{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=संगीता गुप्ता |संग्रह=इस पार उस प...' के साथ नया पन्ना बनाया)

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)

अन्दर ही अन्दर
यह क्या सुलग रहा है
अजीब - सा ?
बाहर निकलनें को
अकुलायी
अनजान - सी छटपटाहट
गले में
अटकी - अटकी - सी

क्या नाम दूं
इस अनाम को ?
परछाई - सी साथ लगी रहती
इस अनचाही सच्चाई से
कभी मुक्त हो सकूंगी क्या ?