Last modified on 6 जनवरी 2013, at 02:01

सूर्योदय / किरण अग्रवाल

अनिल जनविजय (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 02:01, 6 जनवरी 2013 का अवतरण ('{{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=किरण अग्रवाल |संग्रह= }} {{KKCatKavita‎}} <poem> ...' के साथ नया पन्ना बनाया)

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)

सूरज पूरब से नहीं निकला आज
न पश्चिम से
सूरज निकला आज
एक साहित्यकार की कामान्ध कलम से

कुछ अलसाया-सा
कुछ भरमाया-सा
अपने स्खलित वीर्य को
उषा की अधखुली जंघाओं पर बिखेरता

देखते ही देखते
केबल टी०वी० के
नेटवर्क में उलझ गया