Last modified on 16 मई 2013, at 06:15

कुछ सपने और... / नीरज दइया

Neeraj Daiya (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 06:15, 16 मई 2013 का अवतरण ('{{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=नीरज दइया |संग्रह= उचटी हुई नींद / ...' के साथ नया पन्ना बनाया)

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)

घुट घुट कर मरने से बेहतर है
जीएं कुछ देर और....

भूल जाएं सब कुछ
चलें कुछ आगे और....

किसी आकाश का बनकर बादल
बरसें कुछ देर और....

आंसुओं को पोंछ कर चुनें
जिंदा कुछ सपने और....