Last modified on 24 जून 2013, at 00:46

जगह / आशुतोष दुबे

अनिल जनविजय (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 00:46, 24 जून 2013 का अवतरण ('{{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=आशुतोष दुबे }} {{KKCatKavita}} <poem> एक संकुल स...' के साथ नया पन्ना बनाया)

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)

एक संकुल संसार में
जो चला गया
वह अपने पीछे छोड़कर नही गया
कोई ख़ाली जगह

उसी की जगह ख़ाली रही
जो अब तक नही आया

बनी हुई जगहें
ईर्ष्या से देखती हैं

किस तरह
अनुपस्थिति बुनती है एक जगह
जो प्रतीक्षा करती है