Last modified on 29 जुलाई 2013, at 13:55

स्वागत-गान - 4 / अयोध्या सिंह उपाध्याय ‘हरिऔध’

Mani Gupta (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 13:55, 29 जुलाई 2013 का अवतरण ('{{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=अयोध्या सिंह उपाध्याय ‘हरिऔध’ |स...' के साथ नया पन्ना बनाया)

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)


हम हैं प्रभु को शीश नवाते।
उमग-उमग स्वागत करते हैं, फूले नहीं समाते।
बड़े भाग से ऐसे अवसर कभी-कभी हैं आते;
लघु जन पर श्रीमानों-जैसे जन हैं कृपा दिखाते।
नाम आपका ले जीते हैं, कीर्ति आपकी गाते;
मिले आपका बल पलते हैं, सोया भाग जगाते।
हाथ जोड़कर मंगलमय से हम हैं यही मनाते;
फूलें-फलें, सुयश ले जीवें, रहें सकल सुख पाते।