Last modified on 27 अगस्त 2013, at 21:21

इक नए मसअले से निकले हैं / कामी शाह

सशुल्क योगदानकर्ता २ (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 21:21, 27 अगस्त 2013 का अवतरण ('{{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=कामी शाह }} {{KKCatGhazal}} <poem> इक नए मसअले से ...' के साथ नया पन्ना बनाया)

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)

इक नए मसअले से निकले हैं
ये जो कुछ रास्ते से निकले हैं

काग़ज़ी हैं ये जितने पैराहन
एक ही सिलसिले से निकले हैं

ले उड़ा है तिरा ख़याल हमें
और हम क़ाफ़िले से निकले हैं

याद रहते हैं अब जो काम हमें
ये उसे भूलने से निकले हैं