Last modified on 26 अक्टूबर 2013, at 13:28

चुन्नियाँ / हरकीरत हकीर

Mani Gupta (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 13:28, 26 अक्टूबर 2013 का अवतरण ('{{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=हरकीरत हकीर }} {{KKCatNazm}} <poem>हरी , नीली , प...' के साथ नया पन्ना बनाया)

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)

हरी , नीली , पीली
सुनहरी सुर्ख ,गुलाबी चुन्नियाँ
खिल- खिल हँसती चुन्नियाँ …

कभी सिरों पर , कभी छातियों पर
गिर -गिर, उड़ -उड़ जाती चुन्नियाँ …

कभी सावन के झूलों पर
कभी खेतों में हँस - हँस
आँख - मिचौली होती चुन्नियाँ …

कभी दरिया के किनारे
दरख्तों को आलिंगन में ले
हीर - रांझा होती चुन्नियाँ …

चढ़ती उम्र के साथ -साथ
खुद ब खुद आप ही
सियानी हो जाती हैं चुन्नियाँ …

सिरों पर, छातियों पर,आँखों पर
गुमसुम , चुपचाप नीची नज़र कर
आंसुओं में बदल जाती हैं चुन्नियाँ …

हरी , नीली , पीली
सुनहरी, सुर्ख ,गुलाबी चुन्नियाँ ….