Last modified on 17 मार्च 2014, at 22:24

सिरधारे या सिरफिरे / हरिऔध

Gayatri Gupta (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 22:24, 17 मार्च 2014 का अवतरण ('{{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=अयोध्या सिंह उपाध्याय ‘हरिऔध’ |अ...' के साथ नया पन्ना बनाया)

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)

 लुट गया कोई बला से लुट गया।

वु+छ नहीं तो गाँठ का उनकी गिरा।

है सुधारों की वहाँ पर आस क्या।

हो जहाँ पर सिरधारों का सिर फिरा।

बढ़ गये मान भूख तंग बने।

आप का रह गया न वह चेहरा।

देखिये अब उतर न जाय कहीं।

आप के सिर बँधा सुजस सेहरा।

तब भला वै+से न हम मिट जायँगे।

मनचले वै+से न तब हम को ठगें।

फिर गये सिर जब हमारे सिर धारे।

बात बे-सिर-पैर की कहने लगें।

हैं हमारे पंथ जो प्यारे बड़े।

हैं बुरे काँटे उन्हीं में वो रहे।

देख कर के सिरधारों का सिर फिरा।

हैं कलेजा थाम कर हम रो रहे।