Last modified on 29 मार्च 2014, at 09:53

नींद आँखों में समो लूँ तो सियह रात कटे / शमीम तारिक़

सशुल्क योगदानकर्ता ३ (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 09:53, 29 मार्च 2014 का अवतरण ('{{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=शमीम तारिक़ |संग्रह= }} {{KKCatGhazal}} <poem> नी...' के साथ नया पन्ना बनाया)

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)

नींद आँखों में समो लूँ तो सियह रात कटे
ये ज़मीं ओढ़ के सो लूँ तो सियह रात कटे

क़तरा-ए-अश्क़ भी लौ देते हैं जुगनू की तरह
दो घड़ी फूट के रो लूँ तो सियह रात कटे

रोने-धोने से नहीं उगता ख़ुशी का सूरज
क़हक़हे होंट पे बोलूँ तो सियह रात कटे

आँखा ना-दीदा मनाज़िर के तजस्सुस का है नाम
मोतियाँ आँख में रो लूँ तो सियह रात कटे

कर्ब-ए-तन्हाई मिरी रूह का करती हैं सिंघार
ज़हर एहसास का घोलूँ तो सियह रात कटे