Last modified on 2 दिसम्बर 2007, at 01:27

जय श्री राधा / आरती

Pratishtha (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 01:27, 2 दिसम्बर 2007 का अवतरण (New page: {{KKBhaktiKavya |रचनाकार= }} ॐ जय श्री राधा जय श्री कृष्ण<br> श्री राधा कृष्णाय नमः ॥<br><b...)

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)

रचनाकार:                  

ॐ जय श्री राधा जय श्री कृष्ण
श्री राधा कृष्णाय नमः ॥

घूम घुमारो घामर सोहे जय श्री राधा
पट पीताम्बर मुनि मन मोहे जय श्री कृष्ण ।
जुगल प्रेम रस झम झम झमकै
श्री राधा कृष्णाय नमः ॥

राधा राधा कृष्ण कन्हैया जय श्री राधा
भव भय सागर पार लगैया जय श्री कृष्ण ।
मंगल मूरति मोक्ष करैया
श्री राधा कृष्णाय नमः ॥