Last modified on 14 मई 2014, at 21:58

लाल बारिश / राजेन्द्र जोशी

Neeraj Daiya (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 21:58, 14 मई 2014 का अवतरण ('{{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=राजेन्द्र जोशी |संग्रह=सब के साथ ...' के साथ नया पन्ना बनाया)

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)

टप टप टप .......
बरसती है बारिश
सड़कों पर
आए दिन
टप टप टप ......
बरसती है बारिश
लाल बूंदों की
दिन और रात
बरसाते चले जाते है
सड़को पर
नदी-नालो में
रेल की पटरियों पर
चौराहों पर
खुले आकाश
जगह-जगह
लाल ही लाल
दलेंवाड़ा छतीश
झारखण्ड घड़साना
गोधरा
जनतांत्रिक भारत में
ये लाल बारिश
कब घटेगी
कब बंद होगी
ये लाल बारिश!