Last modified on 22 मई 2014, at 00:03

काया और स्मृति / राजेन्द्र जोशी

Neeraj Daiya (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 00:03, 22 मई 2014 का अवतरण ('{{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=राजेन्द्र जोशी |संग्रह=मौन से बतक...' के साथ नया पन्ना बनाया)

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)

काया नहीं स्मृति संभालो
काया केवल भ्रम नहीं है
चिन्ता काया की नहीं
स्मृति की करो
स्मृति की निरन्तरता रखो

काया का क्षरण
मृत्यु से नहीं
क्षरण तो
स्मृति खोने से होता है
काया की स्मृति का
क्षरण रोको .......

नई पीढ़ी की स्मृति
की चुनौती स्वीकारो
काया ही स्मृति होती है
काया की स्मृति का
क्षरण रोको .......