Last modified on 26 मई 2014, at 09:27

मानसरोवर में / पुष्पिता

Gayatri Gupta (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 09:27, 26 मई 2014 का अवतरण ('{{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=पुष्पिता |अनुवादक= |संग्रह= }} {{KKCatKavita...' के साथ नया पन्ना बनाया)

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)

खिलती है पँखुरी दर पँखुरी
सृष्टि पराग की
पुनर्सृष्टि के लिए
देह के मानसरोवर में।

देह की परतों के भीतर
स्पर्श रचता है
प्यार का भीगा-भीना सुख
विलक्षण अनुभूति इतिहास।

देह
प्रणय का ब्रहमाण्ड है।
साँसों की आँखें
स्पर्श करती हैं
स्नेह का अंतरंग कोना तक
जहाँ साँस लेता है ब्रहमाण्ड।

प्रणय की पुनर्सृष्टि की
शक्ति है अदृश्य
लेकिन
स्पर्श के भीतर दृश्य
इसी विश्वास में
प्रेम
धड़कता रहता है भजन बनकर।