Last modified on 14 जुलाई 2014, at 14:20

उबटन / प्रेमशंकर शुक्ल

अनिल जनविजय (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 14:20, 14 जुलाई 2014 का अवतरण ('{{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=प्रेमशंकर शुक्ल |अनुवादक= |संग्रह...' के साथ नया पन्ना बनाया)

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)

धूप के उबटन से
झील के चेहरे में
चमक आ जाती है

अपने पानी में
झील जब खिलखिलाती है
वह धरती की
सबसे खूबसूरत जलपरी नजर आती है !