Last modified on 14 जुलाई 2014, at 14:30

झील में / प्रेमशंकर शुक्ल

अनिल जनविजय (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 14:30, 14 जुलाई 2014 का अवतरण ('{{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=प्रेमशंकर शुक्ल |अनुवादक= |संग्रह...' के साथ नया पन्ना बनाया)

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)

झील में
पानी के बुलबुले
ख़ुशी के --
ख़्वाब के
गीत गुनगुनाकर बुझ गए

क्षणभर की
अपनी इस हैसियत पर
बहुत द्रवित हुआ पानी

तभी से --
दर्द भरे गीतों को सुनकर
आँख की कितनी भी गहराई में हो पानी
छलक आता है बनकर आँसू
और गीतों में दर्द का रंग
गाढ़ा करता रहता है