Last modified on 29 अगस्त 2014, at 00:15

धूप पारदर्शी / महेश उपाध्याय

अनिल जनविजय (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 00:15, 29 अगस्त 2014 का अवतरण ('{{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=महेश उपाध्याय |अनुवादक= |संग्रह=आ...' के साथ नया पन्ना बनाया)

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)

मन मेरा शाम के धुँधलके में
ढूँढ़ रहा है कोई नाम

टहनी से फिसलकर हवाएँ
लजा गईं आँगन में आकर
टूट गई धूप पारदर्शी
चिड़ियों को व्याकरण सिखाकर

होते ही गहरा आकाश
सुधियाये कितने ही काम