Last modified on 16 सितम्बर 2014, at 11:54

वर्षा रानी / गिरीश पंकज

अनिल जनविजय (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 11:54, 16 सितम्बर 2014 का अवतरण ('{{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=गिरीश पंकज |अनुवादक= |संग्रह= }} {{KKCatBaa...' के साथ नया पन्ना बनाया)

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)

नाच रही है वर्षा रानी,
यहाँ-वहां बस पानी-पानी ।

बिजली कड़के ज़ोर से,
डर लगता है शोर से ।
लेकिन मोर नाचता कैसे,
चलो, पूछ लें मोर से ।

या बतलाएगी फिर नानी,
नाच रही है वर्षा रानी ।।