Last modified on 6 दिसम्बर 2014, at 19:48

कील / मणि मोहन

अनिल जनविजय (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 19:48, 6 दिसम्बर 2014 का अवतरण ('{{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=मणि मोहन |अनुवादक= |संग्रह= }} {{KKCatKavita}} ...' के साथ नया पन्ना बनाया)

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)

आसान नहीं होते
आसान से दिखने वाले बहुत से काम
मसलन
किसी पक्की दीवार में कील ठोकना --
ज़रा-सा हाथ चूका
कि अंगूठे का नाखून नीला पड़ जाता है...

अब आसानी से तो
वह ईट भी नहीं बनी होगी
जिससे कोई दीवार बनती है
और न आसानी से यह दीवार ही बनी होगी --
यह भी तय है
आसानी से
न यह कील बनी होगी
न हथौड़ी ...

पर इतनी आसानी से
हम कहाँ सोच पाते यह सब
यदि अंगूठे का नाखून
नीला नहीं पड़ा होता