Last modified on 13 अप्रैल 2015, at 12:39

सपना / किरण मिश्रा

अनिल जनविजय (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 12:39, 13 अप्रैल 2015 का अवतरण ('{{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=किरण मिश्रा |अनुवादक= |संग्रह= }} {{KKCat...' के साथ नया पृष्ठ बनाया)

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)

बिना बुलाए
मैं घूम आती हूँ
धरा के चप्पे-चप्पे पर
समुद्र, पहाड़ नदियों और जंगलो में

आकाश में चाँद सितारों में
महल में खेत में खलियानों में
और ले आती हूँ सपनो से अपना बचपन
बिना वीजा और पासपोर्ट के