Last modified on 8 जुलाई 2015, at 12:43

मौसम / रामदरश मिश्र

Dkspoet (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 12:43, 8 जुलाई 2015 का अवतरण ('{{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=रामदरश मिश्र |संग्रह=दिन एक नदी ब...' के साथ नया पृष्ठ बनाया)

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)

पेड़ पर बैठी हुई चिड़िया
जब गाते-गाते एकाएक रुक गयी
और बिना फल के बोझ के ही
डाल
एक बार काँपी और झुक गयी
तो मुझे लगा कि मौसम बदल रहा है।