Last modified on 4 अगस्त 2015, at 19:40

नववर्ष मंगलमय रहे / संतलाल करुण

Neeraj Daiya (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 19:40, 4 अगस्त 2015 का अवतरण ('{{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=संतलाल करुण |अनुवादक= |संग्रह=अतल...' के साथ नया पृष्ठ बनाया)

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)

नव वर्ष मंगलमय रहे, नव हर्ष मंगलमय रहे
नव शक्ति, नव संकल्प का उत्कर्ष मंगलमय रहे |

नव पुष्प, नव पल्लव हरे, नव स्वप्न नयनों में भरे
नव सृष्टि, नव संसृष्टि का आकर्ष मंगलमय रहे |

हर मार्ग में काँटा बिछा, पर धूप-छाया हर दिशा,
जीवन के हर पग पे सदा संघर्ष मंगलमय रहे |

उद्भावना हो नेह की, संभावना हो ज्योति की
जल-दीप-सा तिरकर बुझा अपकर्ष मंगलमय रहे |