Last modified on 4 अगस्त 2015, at 19:43

ग़ज़ल-ए-शहीदाँ / संतलाल करुण

Neeraj Daiya (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 19:43, 4 अगस्त 2015 का अवतरण ('{{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=संतलाल करुण |अनुवादक= |संग्रह=अतल...' के साथ नया पृष्ठ बनाया)

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)

दुश्मने-सरहद को जोशाँ ख़ूँ दिखाने चल पड़े
वादियाँ ख़ूँ तर-बतर हम ख़ूँ नहाने चल पड़े |

सरज़मीं अब तक रही वाबस्तए जानो-जिगर
सरज़मीं के वास्ते अब सीना ताने चल पड़े |

हमज़बाँ देखा ग़जब लगते शरीफ़ों को गले
ज़ह्रागीं मारे-आस्तीं को ख़ुद मिटाने चल पड़े |

ख़ूब सौदाए-शहादत बढ़के याराँ ने किया
आज शैदाए-वतन फिर ख़ूँ बहाने चल पड़े |

घुसपैठिए सियाहदिल सरबरहना सरहदें
सरकोब सरबाज़ हम सरहद बचाने चल पड़े |
 
ऐ बटालिक, काक्सर, मश्कोह, द्रासो-कारगिल
लो सलामो-अम्न हम वादा निभाने चल पड़े |